Explore

Search

July 17, 2026 9:39 pm

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत बलौदाबाजार में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एसपी ने समझाईस देते हुए आम नागरिकों को किया हेलमेट वितरण ,दिया यातायात नियमों का पालन करने का संदेश

बलौदाबाजार।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत बस स्टैंड बलौदाबाजार के समीप यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आईपीएस श्रीमती भावना गुप्ता ने आम नागरिकों को यातायात नियमों का नियमित रूप से पालन करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गुप्ता ने विशेष रूप से युवा वर्ग को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के संबंध में जानकारी दी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षित वाहन चालन को आवश्यक बताया। कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा आम नागरिकों को हेलमेट का वितरण भी किया गया।

यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा लोगों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करते हुए जागरूकता पाम्पलेट का वितरण किया गया। इसके साथ ही सड़क मार्ग पर चल रहे चार पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सदैव सीट बेल्ट लगाने के लिए समझाइश दी गई।

पुलिस विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना बताया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS