डोंगरगढ़। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र, प्रदेश एवं जनसामान्य के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।


दर्शन के पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक पर्व छेरछेरा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छेरछेरा पर्व दान, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जो छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति को सुदृढ़ करता है।

उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे तथा किसानों की धान की कोठियाँ सदैव भरी रहें। श्री साहू ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता को प्रोत्साहित करते हैं।
प्रधान संपादक


