Explore

Search

May 30, 2026 11:59 pm

शिक्षक जय कौशिक की प्रेरणादायक पुस्तक ‘सफर’ का भव्य विमोचन, राज्यपाल शिक्षक सम्मान पर हुआ अभिनंदन

छत्तीसगढ़ ।राज्यपाल शिक्षक सम्मान के लिए चयनित व्याख्याता जय कौशिक के सम्मान में आयोजित समारोह में उनकी स्वरचित प्रेरणादायक पुस्तक ‘सफर : सफलता की राह’ का विधिवत विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम शिक्षक मित्रों, परिजनों एवं शिक्षकों की उपस्थिति में पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ।

समारोह में जय कौशिक को राज्यपाल शिक्षक सम्मान के लिए चयनित होने पर अभिनंदन पत्र, मोमेंटो, स्मृति चिन्ह, श्रीफल, पुष्पमाला एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिससे आयोजन उल्लासपूर्ण रहा।

पुस्तक सफर सफलता की राह को विद्यार्थियों अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के सभी वर्गों के लिए उपयोगी बताया गया। पुस्तक में समय प्रबंधन, कक्षा प्रबंधन, आर्थिक लक्ष्य निर्धारण, व्यक्तित्व विकास एवं जीवन मूल्यों से जुड़े विषयों को सरल एवं प्रेरणादायक शैली में प्रस्तुत किया गया है। आयोजकों के अनुसार, यह पुस्तक विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होगी।

मंच संचालन डॉ. महेंद्र साहू एवं नीता साहू द्वारा किया गया। उन्होंने लेखक के जीवन संघर्ष और शिक्षकीय यात्रा के भावनात्मक पहलुओं को उपस्थित जनसमूह के समक्ष रखा। समारोह में शिक्षक परिवारों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं परिजन उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन धनंजय कर्ष द्वारा किया गया।

लेखक जय कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक के लिए यह गर्व का क्षण होता है, जब उसके विचार समाज तक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि ‘सफर’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि शिक्षक का जीवन दर्शन है, जो हर वर्ग को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास करती है। उन्होंने यह भी कहा कि जीवन का वास्तविक आनंद केवल मंजिल में नहीं, बल्कि उस यात्रा को जीने में है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से ब्रजेश श्रीवास्तव, सुचित्रा श्रीवास्तव, सुनील यादव (प्रांतीय महामंत्री, लिपिक संघ) तथा नारी शक्ति की प्रेरणा स्रोत रेवती यादव मंच पर उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पुस्तक को नववर्ष में समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया और विश्वास जताया कि यह पुस्तक हर घर तक पहुंचकर सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS