Explore

Search

April 20, 2026 3:13 pm

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कूटी चला रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे एक युवक को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किसी दूसरे की एक्टिवा का नंबर अपनी स्कूटी पर लगाकर यातायात पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश की, लेकिन ई-चालान के जरिए उसका पर्दाफाश हो गया।


सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवरीखुर्द निवासी राजेश साहू के मोबाइल पर एक ई-चालान का मैसेज आया, जिसमें उनकी एक्टिवा से यातायात नियम तोड़े जाने की बात कही गई थी। राजेश साहू ने जब अपनी एक्टिवा की स्थिति देखी तो वह उनके घर पर खड़ी थी। उन्हें शक हुआ कि कोई उनकी गाड़ी के नंबर का दुरुपयोग कर रहा है। राजेश साहू ने तत्काल सिविल लाइन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आईटीएमएस से फुटेज की जांच की मांग की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कोई व्यक्ति स्कूटी पर एक्टिवा का नंबर प्लेट लगाकर शहर में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की। कुछ ही समय में एक स्कूटी को रोका गया, जिसकी नंबर प्लेट राजेश साहू की एक्टिवा से मेल खा रही थी। वाहन चालक से पूछताछ करने पर वह घबरा गया और आखिरकार उसने फर्जी नंबर प्लेट लगाने की बात कबूल ली। पुलिस ने आरोपी शिवकुमार यादव (46) निवासी ग्राम पोंडी, थाना सीपत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कूट रचना और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS