Explore

Search

January 26, 2026 11:24 pm

राजस्थान में पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, बिलासपुर में मामला दर्ज

बिलासपुर छत्तीसगढ़ ।कोटा क्षेत्र के लमेर निवासी 21 वर्षीय महिला पर राजस्थान में पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, बिलासपुर में मामला दर्जउसके पति ने जानलेवा हमला किया। मजदूरी के बहाने पत्नी को साथ ले गया पति वहां विवाद के बाद उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसी महिला को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद वह बिलासपुर लौटी और कोटा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शून्य में मामला दर्ज कर केस डायरी आगे की जांच के लिए राजस्थान पुलिस को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ रोजी-मजदूरी करने के लिए राजस्थान गई थी। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पति ने अचानक उस पर मिट्टी का तेल उड़ेल दिया और आग लगा दी। महिला किसी तरह खुद को बचाते हुए कमरे से बाहर भागी। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। इसके बाद गंभीर हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उपचार के दौरान महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर महिला के परिजन राजस्थान पहुंचे और उसे लेकर बिलासपुर लौट आए। यहां उन्होंने निजी अस्पताल में महिला का इलाज कराया। कुछ हद तक स्वस्थ होने के बाद महिला ने कोटा थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद शून्य में मामला दर्ज कर लिया है। चूंकि घटना स्थल राजस्थान में है, इसलिए केस डायरी वहां की पुलिस को भेजी जा रही है।
कोटा पुलिस के अनुसार, अब आगे की जांच राजस्थान पुलिस करेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS