Explore

Search

November 17, 2025 8:12 am

प्रेमिका की अतरंगी तस्वीर पति को भेजी, फिर प्रेमी ने की पिटाई

बिलासपुर। कोनी क्षेत्र में एक महिला की अतरंगी तस्वीर उसके प्रेमी ने पति के मोबाइल पर भेज दी। तस्वीर देखकर पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि तलाक की नौबत आ गई। महिला ने प्रेमी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नाराज हो गया और उसकी पिटाई कर दी। घटना की शिकायत पर कोटा पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोनी क्षेत्र की रहने वाली महिला और उसका पति दोनों रोजी-मजदूरी करते हैं। करीब एक साल पहले महिला की मुलाकात राजमिस्त्री ओम नारायण साहू से बिरकोना में काम के दौरान हुई थी। काम के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। पति की गैरमौजूदगी में ओम नारायण महिला के घर आता था और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने।
इसी दौरान प्रेमी ने महिला की अतरंगी तस्वीरें अपने मोबाइल पर ले लीं। कुछ समय बाद महिला के पति को उनके संबंधों का पता चल गया। इसके बाद महिला ने प्रेमी से दूरी बना ली और उससे बातचीत बंद कर दी।
चार महीने से बात नहीं करने पर नाराज प्रेमी ने महिला पर मिलने का दबाव बनाया। मना करने पर उसने महिला को तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। जब महिला ने विरोध किया, तो प्रेमी ने उसकी अतरंगी तस्वीरें महिला के पति के मोबाइल पर भेज दीं।
तस्वीरें देखने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई। इससे परेशान होकर महिला, प्रेमी को समझाने कोटा क्षेत्र के ग्राम अमाली स्थित उसके घर पहुंची। वहां उसने प्रेमी की पत्नी के सामने पूरे मामले पर बात की। प्रेमी की पत्नी ने महिला को वहां से चले जाने को कहा।
महिला जब घर लौटी, तो प्रेमी उसके घर पहुंच गया। उसने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में महिला घायल हो गई। इसके बाद उसने कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी ओम नारायण साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS