Explore

Search

July 9, 2026 12:03 am

कोरबा की संजू देवी बनीं पहली अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी

ईरान में एशिया कबड्डी चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

रायपुर। छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। कोरबा जिले की संजू देवी ने प्रदेश का नाम रोशन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। संजू का चयन एशिया कबड्डी चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो ईरान में आयोजित की जाएगी। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

संजू देवी राज्य की पहली अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल कर चुकी हैं। बिलासपुर के बहतराई खेल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षित संजू ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बेहतरीन सुविधाएं और अवसर मिल रहे हैं, जिससे युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।

संजू देवी की इस उपलब्धि पर प्रदेश के खेल प्रेमियों में उत्साह है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने भी संजू को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS