Explore

Search

July 1, 2025 9:03 pm

R.O.NO.-13250/14

Advertisement Carousel

पति को दूसरी महिला के साथ देख भड़की पत्नी, मारपीट का मामला दर्ज

बिलासपुर। दयालबंद की रहने वाली एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ घूमते हुए देखा। जब उसने इस पर सवाल किया तो पति और उसकी साथी महिला ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति और उसकी साथी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_4c6b1664
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6350de1c
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6dc79aad
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_fe49f8b4

दयालबंद निवासी रजनी पानिकर गृहिणी हैं। उन्होंने 2006 में नानभाई उर्फ अजय पानिकर से प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार दोपहर वह अपने बेटे प्रियांशु के साथ खरीदारी के लिए बाजार जा रही थी। इसी दौरान गांधी चौक के पास उन्होंने अपने पति को एक अन्य महिला के साथ घूमते हुए देख लिया।

रजनी ने पति के पास जाकर महिला के बारे में पूछा तो वह झगड़ने लगी। इस दौरान दूसरी महिला ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि वह अजय से प्यार करती है। जब रजनी ने इसका विरोध किया तो महिला और अजय ने उसकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए बेटे को भी धमकी दी गई। घटना के बाद रजनी घायल अवस्था में कोतवाली थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

दूसरी महिला ने भी दर्ज कराई शिकायत

इधर, सिरगिट्टी में रहने वाली अंजली नामक महिला ने सिरगिट्टी थाने में रजनी और उसके बेटे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। अंजली ने पुलिस को बताया कि वह पिछले पांच साल से अजय के साथ रह रही है और उसे अजय की पहली शादी के बारे में जानकारी थी।

अंजली का आरोप है कि शुक्रवार को रजनी और उसका बेटा सिरगिट्टी स्थित उसके घर पहुंचे और अजय को अपने साथ ले जाने की बात कहते हुए मारपीट की। इसी दौरान नुकीली वस्तु से हमला भी किया गया। उसकी शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है।

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.15_d51e7ba3
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_1c66f21d
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_eaaeacde
रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS