Explore

Search

June 4, 2026 6:48 pm

बागपत के अमन कुमार नेशनल यूथ क्लाइमेट कंसोर्टियम में चयनित

जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर निभाएंगे अहम भूमिका

बागपत, 26 फरवरी 2025: बागपत जिले के ट्यौढी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार को नेशनल यूथ क्लाइमेट कंसोर्टियम में सदस्यता मिली है। यह कंसोर्टियम यूनिसेफ युवा और ब्रिंग बैक ग्रीन फाउंडेशन द्वारा गठित यंग इंडिया क्लाइमेट कम्युनिटी का हिस्सा है, जो जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में कार्यरत प्रभावशाली युवा कार्यकर्ताओं को एक मंच प्रदान करता है।

इस चयन के बाद अमन कुमार को जलवायु परिवर्तन से जुड़े राष्ट्रीय अभियानों, नीति निर्माण, शोध और सामुदायिक कार्यों में योगदान देने का अवसर मिलेगा। वे देशभर में जलवायु संरक्षण और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अमन कुमार इससे पहले भी पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण युवाओं के विकास से जुड़े अभियानों में सक्रिय रहे हैं। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों से राज्य का सर्वोच्च युवा सम्मान, स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड प्रदान किया था।

वर्तमान में अमन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से समाज कार्य में अध्ययनरत हैं और माय भारत, हंड्रेड, यूनेस्को, यूनिसेफ जैसी संस्थाओं से जुड़े हैं। उनके इस चयन से बागपत जिले में हर्ष का माहौल है, और यह जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS