Explore

Search

February 25, 2026 7:39 am

युवकों को कुत्ते ने दौड़ाया, आदतन बदमाश ने बेटे संग टाइल्स मिस्त्री से की मारपीट

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में शुक्रवार रात कुत्ते के भौंकने और दौड़ाने की बात को लेकर विवाद हो गया। आदतन बदमाश डैनी साहू ने अपने बेटे के साथ मिलकर टाइल्स मिस्त्री शिव ध्रुव की पिटाई कर दी। घायल मिस्त्री ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, डीएलएस कॉलेज के पास रहने वाले शिव ध्रुव पेशे से टाइल्स मिस्त्री हैं। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वे अपने घर के सामने मौजूद थे। इस दौरान मोहल्ले के ही गौरव साहू और विशाल साहू वहां से गुजर रहे थे। तभी शिव का पालतू कुत्ता उन पर भौंकते हुए दौड़ पड़ा। इससे नाराज गौरव ने शिव को अपने घर के पास बुलाया, जहां विशाल और उसके पिता डैनी ने शिव ध्रुव की पिटाई कर दी।

शिव ध्रुव को चोटें आने पर उन्होंने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए डैनी और उसके बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आदतन बदमाश है डैनी साहू
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपित डैनी साहू आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ सरकंडा थाने में एनडीपीएस एक्ट और आबकारी एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों पर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS