Explore

Search

September 2, 2026 10:20 am

नगरीय निकायों में सभापति व उपाध्यक्ष चयन के लिए भाजपा ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची


बिलासपुर। नगरपालिका व नगर पंचायतों में उपाध्यक्ष व निगमों में सभापति के चयन के लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश भाजपा ने पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है।


रतनपुर, कोटा, गौरेलापेंड्रा, लोरमी, मुंगेली, बोदरी, नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष के लिए जो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं उसमें प्रमुख रूप से विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व महापौर किशोर राय, खिलावन साहू गुलाब चंदेल, दुर्गामहेश्वर, शैलेश शिवहरे को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

बिलासपुर संभाग में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किरण सिंह देव ने संगठन के प्रमुख लोगों को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है।

सभापति तथा उपाध्यक्ष पद के लिए 26 फरवरी तक भाजपा नाम तय कर सकती। नगर पालिका परिषद में परिषद का शपथ ग्रहण समारोह के पहले ही उपाध्यक्ष के लिए भाजपा का संगठन रायशुमारी करेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS