Explore

Search

February 16, 2026 1:50 pm

दोस्त को मार दिया धक्का, विरोध करने पर चाकू से हमला

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के लिंगियाडीह गायत्री मंदिर के पास युवक ने धक्का मार दिया। इसका विरोध करने पर उसने चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
सरकंडा क्षेत्र के लिंगियाडीह दुर्गा स्कूल के पास रहने वाला शत्रुहन निर्मलकर रोजी मजूदरी करते हैं।

शनिवार की रात आठ बजे वे गायत्री मंदिर के पास अपने दोस्त नाथूराम के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वहां पर मोहल्ले में रहने वाला सांई आया। उसने नाथूराम को धक्का मार दिया। शत्रुहान ने इसका विरोध करते हुए अपने दोस्त का पक्ष लिया। इस पर सांई ने शत्रुहन को जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके सीने पर चोटे आई। इससे वे लहूलुहान हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। घायल ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS