Explore

Search

October 17, 2026 1:32 am

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने विभिन्न शक्तिपीठों में की पूजा-अर्चना, ग्राम हथनीकला के विकास के लिए दिए 5 लाख रुपये

डोंगरगढ़, सिंगोला, मुंगेली और बिलासपुर के मंदिरों में किए दर्शन; जांजगीर-चांपा में ‘भक्ति राग-एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम में हुए शामिल

CBN36 बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू ने नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न शक्तिपीठों एवं देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी मंदिर, सिंगोला स्थित माँ भानेश्वरी शक्तिपीठ, मुंगेली जिले के ग्राम हथनीकला स्थित माँ महामाया मंदिर और बिलासपुर जिले के तिफरा स्थित माँ काली मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुंगेली जिले के ग्राम हथनीकला स्थित माँ महामाया मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने ग्राम के विकास और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए 5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और जनहितकारी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।

धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के क्रम में श्री साहू जांजगीर-चांपा के हाई स्कूल मैदान में आयोजित ‘भक्ति राग एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माँ दुर्गा की आराधना से जुड़े आयोजनों को सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

श्री साहू ने कहा कि नवरात्रि भारतीय संस्कृति, श्रद्धा, शक्ति और भक्ति का पावन पर्व है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मकता, सेवा, सद्भाव और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए माँ दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने की प्रार्थना की।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS