Explore

Search

October 14, 2026 1:11 am

भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ ने किया उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ समारोह

CBN36 बिलासपुर, 13 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर के शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा कार्यालय, करबला रोड, बिलासपुर में संपन्न हुआ। समारोह में शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और भूमिका को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धरमलाल कौशिक उपस्थित रहे। नगर निगम की महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कांतिलाल जैन, संभाग प्रभारी जयकुमार मिश्रा, विनय अनंत, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, जिला संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ राजेश मिश्रा, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक किशोर राय तथा भाजपा मध्य मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक विशेष रूप से मंचासीन रहे।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात वंदे मातरम् और छत्तीसगढ़ राज्य गीत का गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला संयोजक राजेश मिश्रा, सहसंयोजक विद्यानंद साहू, वेदांत शुक्ला, डॉ. शुभलक्ष्मी, भूषण पांडेय और विजय चंदेल ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में सुरेश यादव, रितेश मोदी, भाजपा मध्य मंडल की ओर से अंजू बाघ, दीपक साहू, आशीष गुप्ता, योगेश बोले, आनंद तिवारी, एकता साहू, दुर्गा अहिरवार, राकेश सिंह ठाकुर, गिरीश पांडेय, विष्णु देवांगन, सरिता देवांगन और अनिल सिंह चौहान सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS