Explore

Search

October 13, 2026 11:19 pm

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की मजबूत विकास दर सुदृढ़ अर्थव्यवस्था और प्रभावी आर्थिक नीतियों का प्रमाण

आईएमएफ ने 2026 और 2027 में भारत की आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत रहने का जताया अनुमान

तेज आर्थिक प्रगति से ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को मिल रही मजबूती

Cbn36 रायपुर, 13 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा भारत की आर्थिक विकास दर को लेकर जारी अनुमान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी आर्थिक प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत की मजबूत आर्थिक विकास दर देश की सुदृढ़ अर्थव्यवस्था और प्रभावी आर्थिक नीतियों का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आईएमएफ ने वर्ष 2026 और 2027 में भारत की आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है, जबकि वर्ष 2026 में वैश्विक आर्थिक विकास दर 3.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की विकास दर का मजबूत बने रहना देश की आर्थिक क्षमता, नीतिगत स्थिरता और विकासोन्मुख दृष्टिकोण को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों के दौरान किए गए व्यापक आर्थिक सुधारों, अधोसंरचना के विकास में बड़े निवेश, डिजिटल अर्थव्यवस्था के विस्तार, विनिर्माण क्षेत्र को प्रोत्साहन और उद्यमिता के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने जैसे प्रयासों ने देश की आर्थिक विकास यात्रा को नई गति प्रदान की है। इन पहलों से भारत की आर्थिक क्षमता मजबूत हुई है और देश वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का लगातार विस्तार कर रहा है।

श्री साय ने कहा कि भारत की तेज आर्थिक प्रगति ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है। मजबूत अर्थव्यवस्था, आधुनिक अधोसंरचना और नवाचार को प्रोत्साहन देने वाले प्रयास देश के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ भी अपनी पूरी सामर्थ्य के साथ योगदान दे रहा है। राज्य सरकार ‘विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़’ के ध्येय के अनुरूप प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने, उद्योगों का विस्तार करने, अधोसंरचना को मजबूत बनाने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और प्रदेश देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS