Explore

Search

October 12, 2026 7:51 am

फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

CBN36 बलौदाबाजार-भाटापारा। स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार करने और कूटरचना के मामले में पलारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में परख कश्यप और प्रणव अवस्थी शामिल हैं। दोनों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

अब तक छह आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, थाना पलारी में अपराध क्रमांक 347/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 337, 338, 340(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में 22 अगस्त को ग्रामीण चिकित्सा सहायक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। विवेचना के दौरान 23 अगस्त को दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। इस तरह अब तक कुल छह आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।

फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार करने का आरोप

पुलिस का कहना है कि आरोपियों द्वारा शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना कर फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार किए गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय के मार्गदर्शन में पलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

ये दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में परख कश्यप (36) पिता महेंद्र कुमार कश्यप, निवासी सिविल लाइन बलौदाबाजार, थाना सिटी कोतवाली और प्रणव अवस्थी (30) पिता कृष्णा अवस्थी, निवासी ग्राम रिसदा गांधी चौक, थाना सिटी कोतवाली शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है और प्रकरण की विवेचना की जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS