Explore

Search

August 23, 2026 7:05 pm

अड्डेबाजों और निगरानी बदमाशों पर पश्चिम क्षेत्र पुलिस की सख्ती

11 प्रकरणों में 12 लोगों पर कार्रवाई, विशेष न्यायालय में पेश किए गए आरोपी

CBN36 रायपुर। पश्चिम क्षेत्र पुलिस ने अड्डेबाजों, निगरानी बदमाशों और गुंडा तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र रॉबिंसन गुड़िया (भापुसे) और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

पांच थाना क्षेत्रों में चला अभियान

अभियान के दौरान पुलिस ने धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। बाद में सभी आरोपियों को विशेष न्यायालय में पेश किया गया।

डीडी नगर में सबसे ज्यादा कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, मुजगहन थाना क्षेत्र में एक प्रकरण में दो लोगों, न्यू राजेंद्र नगर में एक प्रकरण में एक व्यक्ति, टिकरापारा में दो प्रकरणों में दो लोग, पुरानी बस्ती में दो प्रकरणों में दो लोग और डीडी नगर में पांच प्रकरणों में पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।इस तरह पश्चिम क्षेत्र में अभियान के तहत कुल 11 प्रकरणों में 12 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अड्डेबाजी करने वालों पर रहेगी नजर

पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अड्डेबाजी, संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक तत्वों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी कर शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS