Explore

Search

July 15, 2026 9:08 pm

ज्ञानदीप स्कूल में ग्राफ्टिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित

दुर्ग। ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए उद्यानिकी विषय के अंतर्गत ग्राफ्टिंग (कलम बांधना) का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पौधों के वैज्ञानिक प्रवर्धन की तकनीकों से परिचित कराना तथा उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था।

प्रशिक्षण के दौरान उद्यानिकी विषय के शिक्षक देव कश्यप एवं उनके सहयोगी अतुल कश्यप ने विद्यार्थियों को ग्राफ्टिंग की विधि का चरणबद्ध प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्राफ्टिंग की विभिन्न तकनीकों, आवश्यक सावधानियों तथा फलदार एवं सजावटी पौधों में इसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वयं ग्राफ्टिंग का अभ्यास किया। इससे उन्हें पौधों के वैज्ञानिक प्रवर्धन की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर मिला।

विद्यालय के प्राचार्य अखिलेश कटकवार प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित रहे। उन्होंने इस प्रकार के प्रशिक्षण को विद्यार्थियों के कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे व्यावहारिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की बात कही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS