सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों को 23.63 करोड़ से अधिक की सेटलमेंट राशि प्रदान की गई।
दपूमरे, नागपुर मंडल – 30 जून 2026।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने अपने कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील एवं कर्मचारी हितैषी कार्य संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को कायम रखते हुए आज 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले 47 कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्ति के दिन ही कुल 23,63,50,256/- (तेईस करोड़ तिरसठ लाख पचास हजार दो सौ छप्पन रुपये) की सेटलमेंट राशि प्रदान की।
मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेटलमेंट राशि के साथ-साथ परिचय पत्र, एफआईसी कार्ड, कैलकुलेशन शीट, सेवा प्रमाणपत्र, पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ), समरी शीट तथा सेवा-पुस्तिका का प्रथम पृष्ठ भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए धन्यवाद देते हुए स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सेवा के दौरान जो सपने विभिन्न कारणों से अधूरे रह गए होंगे, उन्हें अब सेवानिवृत्ति उपरांत प्राप्त इस राशि के समुचित उपयोग से साकार करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी कर्मचारी एवं उनके परिवारजन स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती स्वेता एच. के. छोरिया, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक वैभव दहिवले, सहायक कार्मिक अधिकारी राजेश प्रसाद सहित मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्तमान डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम के दौरान साइबर विशेषज्ञ श्री विवेकानंद विजय कुमार, नागपुर द्वारा विशेष व्याख्यान भी आयोजित किया गया। उन्होंने साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन तथा बैंकिंग संबंधी सावधानियों पर विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान करते हुए कर्मचारियों से सतर्क एवं जागरूक रहने का आग्रह किया।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा सेवानिवृत्ति के दिन ही समस्त सेटलमेंट लाभों का भुगतान सुनिश्चित करने की यह परंपरा कर्मचारियों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता, पारदर्शिता एवं संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण है।
प्रधान संपादक


