Explore

Search

August 24, 2026 11:49 am

रायपुर पश्चिम जोन के 83 एनडीपीएस मामलों की जब्त मादक सामग्री सिलतरा पावर प्लांट में नष्ट

रायपुर, 30 जून। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन अंतर्गत विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जब्त मादक पदार्थों का सिलतरा स्थित पावर प्लांट में विधिवत निस्तारण किया गया। कार्रवाई केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय एवं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निर्देशों तथा विधिक प्रावधानों के अनुरूप की गई।

पुलिस के अनुसार, लंबे समय से थानों के मालखानों में सुरक्षित रखी गई अनुपयोगी एवं निष्प्रयोज्य मादक सामग्री का निर्धारित मानकों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया गया। इससे मालखानों में अनावश्यक रूप से संग्रहित सामग्री हटाई गई और उनके बेहतर प्रबंधन तथा भविष्य में जब्त सामग्री के सुरक्षित भंडारण के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

निस्तारण की कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी, रायपुर की निगरानी में संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) आईपीएस संदीप कुमार पटेल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राहुल देव शर्मा तथा जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण वर्मा उपस्थित रहे।

कार्रवाई के दौरान पश्चिम जोन के विभिन्न थानों के कुल 83 एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त 194.242 किलोग्राम गांजा, 1,06,652 टैबलेट/कैप्सूल, 337.64 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) तथा 29 ग्राम कोकीन का पर्यावरण विभाग से अनुमति प्राप्त करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत सिलतरा स्थित पावर प्लांट के फर्नेस में जलाकर नष्ट किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया जनसुरक्षा और पर्यावरणीय मानकों को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी एवं नियमानुसार संपन्न की गई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS