Explore

Search

October 13, 2026 10:13 am

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने आयोजित किया प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड समारोह, सेवा कार्यों में योगदान देने वालों का हुआ सम्मान

बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड समारोह एवं थैंक्सगिविंग डिनर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोटरी वर्ष 2025-26 के दौरान सेवा कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रोटेरियन सदस्यों के साथ समाज के विभिन्न नागरिकों एवं पदाधिकारियों का सम्मान कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

समारोह के दौरान क्लब द्वारा वर्षभर किए गए सेवा कार्यों का स्लाइड शो के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के बड़ी संख्या में सदस्य अपने परिवारजनों के साथ शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की अध्यक्ष शैलजा शुक्ला के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने वर्षभर संचालित सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए उनके सफल क्रियान्वयन में सहयोग देने वाले क्लब के सदस्यों एवं समाज के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन सचिव कृतिका मोदी एवं पूर्व अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने किया। पुरस्कार वितरण अध्यक्ष शैलजा शुक्ला, कोषाध्यक्ष आनंद खेमका, पीडीजी एस.पी. चतुर्वेदी तथा पीडीजी डॉ. आर.ए. शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों ने क्लब की इस नई पहल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल धन्यवाद ज्ञापित करना नहीं, बल्कि समाज सेवा में दिए गए छोटे-छोटे योगदानों के महत्व को भी रेखांकित करना है।

समारोह में संजय दुबे, अमित चक्रवर्ती, दीपक खंडेलवाल, किरण सिंह, पायल लाठ, सुधा शर्मा, प्रभात श्रीवास्तव, करण सिंह, सुनील सुल्तानिया, पवन नलोटिया, डॉ. जी.बी. सिंह, डॉ. संजय ददरिया, नवनीत अग्रवाल, सतीश शाह सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन एवं समाज के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम की जानकारी क्लब की सदस्य चंचल सलूजा ने दी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS