Explore

Search

May 30, 2026 3:04 pm

नाका टिकट चेकिंग अभियान के तहत बिलासपुर स्टेशन पर 25 ट्रेनों की जांच, 609 मामलों में 4.02 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया

बिलासपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 21 मई से 14 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है।

मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विजय कुमार के निर्देश पर तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के तहत 28 मई को बिलासपुर स्टेशन में विशेष जांच अभियान चलाया गया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री डी.एस. चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्रवाई में वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक, टिकट जांच कर्मचारी एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे।

अभियान के दौरान बिलासपुर स्टेशन एवं यहां से गुजरने वाली 25 ट्रेनों की सघन जांच की गई। जांच में कुल 609 मामले सामने आए, जिनसे 4 लाख 2 हजार 610 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

रेलवे द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बिना टिकट यात्रा के 417 मामलों से 3 लाख 7 हजार 800 रुपये, अनियमित टिकट के 180 मामलों से 93 हजार 610 रुपये तथा बिना बुक कराए लगेज ले जाने के 12 मामलों से 1 हजार 200 रुपये जुर्माना वसूला गया।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सुरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा के लिए सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश से पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य प्राप्त करें। प्रशासन ने कहा है कि रेलवे देश की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय धरोहर है, जिसकी स्वच्छता, सुरक्षा और गरिमा बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। यात्रियों से स्वच्छ स्टेशन, सुरक्षित यात्रा और अनुशासित रेल परिसर के निर्माण में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS