Explore

Search

May 19, 2026 5:02 pm

महर्षि नारद जयंती सप्ताह पर ग्रामीण पत्रकारों का सम्मान

रायपुर। डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा महर्षि नारद जयंती सप्ताह के अवसर पर ग्रामीण पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन स्पीकर हाउस के साहित्यिक हॉल, रायपुर में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर के ग्रामीण एवं सक्रिय पत्रकारों का सम्मान किया गया।

समारोह में विधायक पुरन्दर मिश्रा, साहित्य अकादमी अध्यक्ष शशांक शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा तथा भाजपा प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सम्मानित पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से समाज सेवा करने वाले तथा अपना जीवन पत्रकारिता को समर्पित करने वाले लोगों का सम्मान करना गौरव और प्रसन्नता की बात है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार समाज और शासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश मिश्रा ने किया तथा आभार प्रदर्शन महासचिव विश्व दीपक राई ने किया।

कार्यक्रम में सम्मानित पत्रकारों में विश्व दीपक राई बिलासपुर अनिल पवार रायपुर राजेश मिश्रा रायपुर मनोज मिश्रा बसना राजू दरयानी सक्ति भरत योगी रायपुर अब्बास अली सारंगढ़ पारस शर्मा कवर्धा निर्मल सलूजा पंडरिया राम साहू रायपुर अवधेश मिश्रा रायपुर मनमोहन नेताम देवभोग रवि शुक्ला बिलासपुर रेनू मिश्रा धरसिवा विनोद शर्मा कोरिया छगन साहू  दल्ली राजहरा संतोष ताम्रकार अहिवारा नूतन गुप्ता लोरमी श्याम किशोर शर्मा गरियाबंद कम्मू सरदार कोंडागांव पिसा राजन सुकमा घनश्याम यादव बीजापुर आजाद सक्सेना दंतेवाड़ा कौशल संधुजा जगदलपुर देवेंद्र यादव पामगढ़ मनोज थवाईत जांजगीर श्याम अग्रवाल सक्ति संतोष ठाकुर बिलासपुर निक्की डिक्सेना कोरबा रामबरन वाल मनेन्द्रगढ़ राजकुमार यादव मुंगेली गोल्डी नायक सारंगढ़ मनमोहन ठाकुर रायगढ़ सुरेश गुप्ता सरगुजा राम साहू राजनांदगांव ललित साहू दुर्ग जितेंद्र शुक्ला बेमेतरा एवं लोकेश जैन चारामा, कांकेर शामिल रहे।कार्यक्रम में यशवंत घोटे, मयंक ठाकुर, पत्रकार रत्ना पाण्डेय तथा अभिजीत पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS