Explore

Search

May 19, 2026 4:01 pm

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने परिवार सहित शर्मा निवास पहुंच नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जांजगीर-चांपा। राजनीतिक व्यस्तताओं के बावजूद आत्मीय संबंधों को निभाने की परंपरा का सुंदर उदाहरण नैला में देखने को मिला। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत अपने परिवार एवं कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के साथ वरिष्ठ पत्रकार राजू शर्मा के निवास पहुंचे और उनके सुपुत्र इंजी. विवेक शर्मा एवं पुत्रवधू दिप्ती को नवविवाहित जीवन के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि इंजी. विवेक शर्मा जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा के सुपुत्र हैं, उनका विवाह 26 अप्रैल 2026 को जगदलपुर में पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न हुआ था। विवाह उपरांत 28 अप्रैल को अग्रसेन भवन, नैला में आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे।

हालांकि उस समय पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण डॉ. चरणदास महंत समारोह में उपस्थित नहीं हो पाए थे। इसके बाद उन्होंने शनिवार 17 मई को विशेष रूप से शर्मा निवास पहुंचकर नवदंपति को शुभाशीष दिया। इस अवसर पर उनके साथ कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पुत्र सूरज महंत, जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।

राजू शर्मा परिवार द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। डॉ. महंत एवं श्रीमती ज्योत्सना महंत ने नवदंपति को उपहार भेंट करते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं सफल दांपत्य जीवन की मंगलकामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक अपनापन और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS