Explore

Search

April 13, 2026 4:28 pm

कोरबा प्रवास के दौरान कानून-व्यवस्था पर सख्त नजर आए आईजी बिलासपुर रेंज आईपीएस रामगोपाल गर्ग,आधुनिक पुलिसिंग को नई धार कोरबा में दिए सख्त संदेश

“आईजी रेंज गर्ग ने सजग कोरबा -सतर्क कोरबा अभियान की सराहना करते हुए कहा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और इन्हें और अधिक गति दी जानी चाहिए”

छत्तीसगढ़।पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज आईपीएस रामगोपाल गर्ग आज कोरबा जिले के दौरे पर पहुंचे,इस दौरान उन्होंने जिले के वार्षिक निरीक्षण में कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ आधुनिक तकनीक और जनसहभागिता को प्राथमिकता दी जाए, ताकि पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आईजी रेंज रामगोपाल गर्ग का जहाँ स्वागत किया वहीं संपूर्ण निरीक्षण एवं परेड कार्यवाही का नेतृत्व किया। पुलिस लाइन में आयोजित परेड निरीक्षण में आईजी ने जवानों की अनुशासन, तत्परता और दक्षता का बारीकी से अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके पश्चात आईजी गर्ग ने बालको थाना का सघन निरीक्षण कर अभिलेखों, अपराध पंजी, लंबित मामलों एवं विवेचना की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित अपराधों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन का पुलिस पर भरोसा और अधिक मजबूत हो।

आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए आईजी ने सशक्त ऐप एवं अनुभव QR कोड के माध्यम से आम नागरिकों के फीडबैक लेने की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित पहल से पारदर्शिता बढ़ेगी और पुलिस-जन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के जवानों अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिससे पुलिस बल का मनोबल बढ़ा। 

आईजी गर्ग ने सजग कोरबा -सतर्क कोरबा अभियान की सराहना करते हुए कहा कि कोरबा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और इन्हें और अधिक गति दी जानी चाहिए।

आईजी रामगोपाल गर्ग ने अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने, संवेदनशीलता बनाए रखने तथा जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि आम जनमानस की सुरक्षा, ही पुलिस की ज़िम्मेदारी होती है और पुलिस प्रशासन उसमे खरा उतरने का प्रयास करे ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS