Explore

Search

April 11, 2026 8:02 pm

नवीन थाना भवन से मजबूत होगी कानून-व्यवस्था, जूटमिल क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

रायगढ़।शहर के जूटमिल क्षेत्र में लंबे समय से महसूस की जा रही पुलिस व्यवस्था की आवश्यकता को उस समय ठोस आधार मिला जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवीन थाना जूटमिल भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान कलेक्टोरेट परिसर में स्मार्ट पंजीयन कार्यालय” का भी शुभारंभ किया गया।

लोकार्पण समारोह में वित्त मंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के बीच रिबन काटकर नए थाना भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने भवन के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस शशि मोहन सिंह ने बताया कि जूटमिल क्षेत्र में बढ़ती आबादी और शहरी विस्तार के चलते पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करना आवश्यक हो गया था। वर्ष 2005 में यहां पुलिस चौकी की स्थापना हुई थी, जिसे वर्ष 2023 में थाना के रूप में उन्नत किया गया। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में स्वीकृत 20 नए थाना भवनों में जूटमिल थाना भी शामिल रहा, जिसका निर्माण पुलिस हाउसिंग बोर्ड द्वारा किया गया है।

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री की पहल से अल्प समय में गुणवत्तापूर्ण भवन तैयार हुआ है, जिससे पुलिसिंग की दक्षता बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने नए थाना भवन को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए पुलिस प्रशासन को शुभकामनाएं दीं और विकास कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पुलिस का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण होता है और बेहतर आधारभूत संरचना से उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने जानकारी दी कि कलेक्टोरेट के समीप नया एसपी कार्यालय शीघ्र पूर्ण होगा, वहीं पुलिसकर्मियों के लिए स्टाफ क्वार्टर्स की स्वीकृति भी मिल चुकी है। साथ ही पुलिस कॉलोनी में आवश्यक विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से राशि प्रदान करने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी ने अतिथियों, नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

लोकार्पण समारोह में महापौर जीवर्धन चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गुरूपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, सीएसपी मयंक मिश्रा, एसडीएम महेश शर्मा, डीएसपी सुशांतो बनर्जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS