Explore

Search

April 11, 2026 2:09 pm

अवैध रेत खनन की लापरवाही बनी नाबालिग की मौत का कारण, साजिश रचकर हादसे का रूप देने वाला आरोपी गिरफ्तार

“एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए ,निर्देश पर रतनपुर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन के नेतृत्व में की गई जांच में मामला पूरी तरह अलग निकला”

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध रेत खनन के दौरान हुई एक नाबालिग की मौत के मामले में पुलिस ने गंभीर लापरवाही और साजिश का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

9 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 03:00 बजे ग्राम गढ़वट स्थित खारंग नदी किनारे एक 17 वर्षीय युवक अमित कश्यप की मौत की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसे प्रारंभिक तौर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना बताया गया।

एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए ,निर्देश पर रतनपुर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन के नेतृत्व में की गई जांच में मामला पूरी तरह अलग निकला। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी तोषण कश्यप (34 वर्ष) द्वारा अवैध रेत खनन कराया जा रहा था। अधिक रेत निकालने के लालच में आरोपी ने 6-7 फीट गहरे और असुरक्षित गड्ढे में नाबालिग समेत अन्य मजदूरों को उतार दिया, जबकि उसे संभावित खतरे की पूरी जानकारी थी।

खनन के दौरान अचानक गड्ढा धंस गया, जिससे अमित कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली को दूसरी जगह ले जाकर पलट दिया तथा इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया।

पुलिस द्वारा वैज्ञानिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर सच्चाई सामने लाते हुए आरोपी के विरुद्ध थाना रतनपुर में धारा 105 एवं 238(बी) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. तोषण कश्यप, पिता रामेश्वर प्रसाद, उम्र 34 वर्ष, निवासी गढ़वट, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी आईपीएस अंशिका जैन, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक नरेश गर्ग एवं आरक्षक गोविंदा यादव की अहम भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS