Explore

Search

August 27, 2026 2:20 pm

फर्जी खबरों पर एएसपी ग्रामीण का खंडन, सत्यापन के बाद ही करें प्रसारण

“एएसपी ने कहा सोनू निराला नाम का कोई भी तीन स्टार अधिकारी बिलासपुर पुलिस में पदस्थ नहीं,गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई ”

बिलासपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भ्रामक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें खीकराम निराला बिलासपुर पुलिस का बताया जा रहा है।बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट खंडन करते हुए इसे पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है।

एएसपी ग्रामीण से मिली जानकारी के अनुसार, खीकराम निराला वर्ष 2008 बैच के पीसी प्लाटून कमांडर हैं, जो वर्तमान में 12वीं बटालियन, रामानुजगंज मुख्यालय से बीजापुर जिले के नेलसनार स्थित कंपनी में पदस्थ हैं। उनका बिलासपुर पुलिस से कोई संबंध नहीं है।इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया में प्रसारित की जा रही जानकारी तथ्यहीन है। उन्होंने स्पष्ट किया किसोनू निराला नाम का कोई भी तीन स्टार अधिकारी बिलासपुर पुलिस में पदस्थ नहीं

एएसपी ने आम नागरिकों एवं मीडिया से अपील की है कि किसी भी प्रकार की खबर प्रसारित करने से पहले उसकी पुष्टि अवश्य कर लें। बिना सत्यापन के भ्रामक खबरें फैलाने से न केवल भ्रम की स्थिति बनती है, बल्कि पुलिस विभाग की छवि भी प्रभावित होती है।

एएसपी ग्रामीण ने यह भी कहा है कि गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे जिम्मेदारीपूर्वक सोशल मीडिया का उपयोग करें और अपुष्ट सूचनाओं को साझा करने से बचें।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS