Explore

Search

October 13, 2026 3:50 am

भूपेश बघेल 9 अप्रैल को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे, शोक-संवेदना व्यक्त करेंगे

बिलासपुर, 8 अप्रैल 2026। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 अप्रैल को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे भिलाई से प्रस्थान कर बेमेतरा होते हुए दोपहर लगभग 3:00 बजे बिलासपुर जिले के ग्राम परसदा पहुंचेंगे।

यहां वे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक के निवास पर जाकर उनके बड़े भाई के निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त करेंगे तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट करेंगे।

इसके पश्चात भूपेश बघेल लगभग 3:35 बजे छत्तीसगढ़ भवन पहुंचेंगे, जहां वे शाम 4:00 बजे तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे सूरजपुर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।उक्त जानकारी प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभय नारायण राय ने दी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS