Explore

Search

July 17, 2026 10:58 pm

बस्तर रेंज में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 14 माओवादियों के शव बरामद

बीजापुर-सुकमा।बस्तर रेंज के बीजापुर एवं सुकमा जिलों के दक्षिणी क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की सूचना है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक कुल 14 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें बीजापुर जिले से दो तथा सुकमा जिले से 12 माओवादी शामिल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा संयुक्त सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया था। अभियान के तहत दक्षिण बस्तर क्षेत्र में डीआरजी डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की टीमें रवाना की गई थीं।

अधिकारियों के अनुसार बीजापुर जिले में सुबह लगभग 5 बजे से डीआरजी और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है, जबकि सुकमा जिले में सुबह करीब 8 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग की स्थिति बनी हुई है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थलों से AK-47, INSAS और SLR राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। अभियान अभी जारी होने के कारण मुठभेड़ के सटीक स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारियों को फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है, ताकि अभियान में तैनात जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन पूर्ण होने के बाद पूरे अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी और परिणाम पृथक से साझा किए जाएंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS