Explore

Search

January 20, 2026 12:16 am

देवर ने की भाभी से छेड़छाड़, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

बिलासपुर। बिल्हा क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बीच एक महिला से उसके देवर द्वारा छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी देवर ने शराब के नशे में भाभी के साथ जबरदस्ती की कोशिश की। इस दौरान महिला की बेटी भी मौजूद थी, जिसने बीच-बचाव करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने भाभी का गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिल्हा थाना क्षेत्र की 40 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सात नवंबर को वह खेत में धान काटने गई थी। दोपहर के समय जब वह घर लौटी, तो उसका देवर शराब के नशे में था और घर पर मौजूद उसकी बेटी से अनाप-शनाप बातें कर रहा था। महिला ने उसे डांटते हुए अपने घर जाने के लिए कहा, जिस पर वह भड़क गया। आरोप है कि देवर ने भाभी से छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला की बेटी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माना। उसने भाभी का गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी देवर पहले भी उसके साथ गलत हरकत कर चुका है, लेकिन पारिवारिक विवाद बढ़ने के डर से उसने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। इस बार मामला बढ़ जाने के बाद उसने पुलिस की मदद ली। बिल्हा पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का अपराध दर्ज कर लिया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS