Explore

Search

April 26, 2026 7:10 pm

भाजपा ने घोषित किए नगर निगम पर्यवेक्षक, अध्यक्ष चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राज्य के विभिन्न नगर निगमों में सभापति के चुनाव की प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, बिलासपुर नगर निगम के लिए संजीव पांडे, कोरबा के लिए पं. पुरंदर मिश्रा, रायगढ़ के लिए ललित चंद्राकर, अंबिकापुर के लिए शिवरतन शर्मा, भिलाई के लिए गोमती साय, रायपुर के लिए धरमलाल कौशिक, धमतरी के लिए मोतीलाल साहू, दुर्ग के लिए सचिन श्रीवास्तव, राजनांदगांव के लिए रूपमति चौधरी और जगदलपुर के लिए नारायण चंदेल को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

भाजपा ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम के सभापति चुनाव प्रक्रिया में पर्यवेक्षकों के साथ-साथ संभाग प्रभारी और नगर निगम के नियुक्त संगठन प्रभारी भी शामिल रहेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जनार्दन राम रोहड़ा ने इस सूची को जारी किया। यह नियुक्तियां पार्टी की चुनावी रणनीति को मजबूत करने और स्थानीय निकायों में प्रभावी नेतृत्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS