Explore

Search

August 29, 2026 9:56 am

बिलासपुर के 32 खिलाड़ी संभाग स्तरीय गतका प्रतियोगिता के लिए चयनित

बिलासपुर। जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोनी में आयोजित गतका प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के बाद 32 खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए किया गया। ये खिलाड़ी अब बिलासपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता में 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सिख मार्शल आर्ट पर आधारित पारंपरिक आत्मरक्षा खेल गतका में खिलाड़ियों ने अनुशासन, कौशल और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ियों में 16 बालक और 16 बालिकाएं शामिल हैं।

प्रतियोगिता संयोजक एवं विद्यालय की प्राचार्य अर्चना शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

आयोजन के दौरान क्रीड़ा प्रभारी अमित मिश्रा, बिल्हा विकासखंड खेल प्रभारी आसिफ अली, आशीष लहरे तथा तखतपुर विकासखंड से देवेश गौतम मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन एवं निर्णायक की भूमिका जय निर्मलकर, दुष्यंत सोनी, रामरतन साहू, पूरब साहू, जय सिंह और सिद्धार्थ ने निभाई।

इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता रत्नेश दुबे, उमेश मिश्रा, प्रदीप शर्मा, सतीश रात्रे, वीरेंद्र कश्यप, चितरंजन सिंह, विशाल पटेल सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS