Explore

Search

July 14, 2026 7:48 pm

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: एसईसीएल की महिला संचालित डिस्पेंसरी ने पूरे किए एक वर्ष

सीएमडी हरीश दुहन बोले-सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में किया जाएगा विकसित

बिलासपुर, 14 जुलाई। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एसईसीएल की अनूठी पहल को एक वर्ष पूरा हो गया है। कोल इंडिया की पहली पूर्णतः महिला संचालित वसंत विहार डिस्पेंसरी ने सफलतापूर्वक अपना पहला वर्ष पूरा कर लिया। इस अवसर पर आयोजित वर्षगांठ समारोह में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया। समारोह में वसंत विहार डिस्पेंसरी की महिला चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ इंदिरा हेल्थ सेंटर के चिकित्सक और चिकित्सा कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पिछले एक वर्ष से यह डिस्पेंसरी पूरी तरह महिला चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा संचालित की जा रही है तथा कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

इस अवसर पर सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि कोल इंडिया की पहली पूर्णतः महिला संचालित डिस्पेंसरी एसईसीएल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। यह पहल संगठन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस डिस्पेंसरी को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित करने की दिशा में एसईसीएल लगातार कार्य कर रहा है।

समारोह में मुख्य चिकित्सा सेवाएं सीएमएस डॉ. श्रुति देव मिश्रा, उप मुख्य चिकित्सा सेवाएं डॉ. अरिहंत जैन तथा वसंत विहार डिस्पेंसरी प्रभारी डॉ. नाज़िया मोहम्मदी सहित डिस्पेंसरी एवं इंदिरा हेल्थ सेंटर के चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रथम वर्षगांठ पर खुशी व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समर्पण, उत्कृष्टता और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS