Explore

Search

August 29, 2026 10:49 am

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक, मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से की सौजन्य भेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही और विभिन्न विषयों पर चर्चा की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने षष्ठम विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS