Explore

Search

June 4, 2026 4:46 pm

ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी सफलता, ट्रेलर लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। (cbn 36) / छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ पुलिस का रवैय्या सख्त हो चला है। जिले की पुलिस दवारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत तमनार पुलिस ने बहुचर्चित हुंकराडीपा ट्रेलर लूटकांड के फरार आरोपी अजय गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक़ आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था।

पुलिस के अनुसार 18 अगस्त 2025 को संजय पटेल ने तमनार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने एसबीआई कोरबा शाखा से नीलामी में चार ट्रेलर वाहन खरीदे थे। उसी रात हुंकराडीपा क्षेत्र में बदमाशों ने एक ट्रेलर वाहन लूट लिया और चालक समेत अन्य ड्राइवरों से मारपीट कर उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए थे।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ट्रेलरों के पूर्व मालिक अमन गोस्वामी ने पूरी वारदात की साजिश रची थी। इसके बाद पुलिस ने ओडिशा के हमीरपुर क्षेत्र में दबिश देकर खेत में छिपाकर रखे गए चारों ट्रेलर बरामद कर लिए थे। पुलिस के अनुसार अजय गोस्वामी अपने पिता, भाइयों और अन्य साथियों के साथ मिलकर नौ सदस्यीय गिरोह का हिस्सा था। गिरोह ने अगस्त 2025 में पांच ट्रेलर वाहनों की लूट की थी और उन्हें ओडिशा ले जाकर छिपा दिया था।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव आया हुआ है। सूचना मिलते ही तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम कोरबा पहुंची और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर रायगढ़ ले आई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS