Explore

Search

October 20, 2026 10:03 pm

एबीवीटीपीएस में दो कर्मचारियों को भावपूर्ण विदाई

जांजगीर-चांपा 01 दिसंबर 2025। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह, मड़वा के वरिष्ठ पर्यवेक्षक रमेश कुमार गोपाल और हेमलाल ठाकुर नवंबर माह में सेवानिवृत्त हुए। तकनीकी भवन के सभाकक्ष में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अभियंता एच.एन. कोसरिया ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृतिचिन्ह और सेवा प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में अतिरिक्त मुख्य अभियंता आलोक लकरा, एस.डी. द्विवेदी, आर.एल. ध्रुव, आर.के. साव और एन. लकरा उपस्थित रहे। मुख्य अभियंता व अतिथियों ने दोनों कर्मचारियों को स्वस्थ और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

रमेश कुमार गोपाल ने 39 वर्ष से अधिक तथा हेमलाल ठाकुर ने 41 वर्ष से अधिक सेवा दी। कार्यक्रम का संचालन आर.एस. टेकाम ने किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS