Explore

Search

December 2, 2025 9:00 am

नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी को जिलावासियों से मिल रहा व्यापक समर्थन

एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने अधिकारियों को जनता की जिज्ञासाओं का समाधान करने दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ सूरजपुर ।एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर सूरजपुर पुलिस द्वारा लगाए गए नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजन, व्यापारी, अधिवक्ता और स्कूली बच्चों का आना-जाना जारी है। लोग नए कानूनों की धाराओं, प्रक्रियाओं और बदलावों को निकट से जानकर अपना कानूनी ज्ञान बढ़ा रहे हैं।

एसपी सूरजपुर ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैनात पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रदर्शनी में आने वाले नागरिकों और बच्चों को नए कानूनों की सूक्ष्म जानकारी दें तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान सुनिश्चित करें।

प्रदर्शनी को लेकर जिलेवासियों ने अपनी प्रतिक्रियाएं बताया सकारात्मक और सार्थक

संयुक्त जिला कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 एवं अरुणोदय की शिक्षिका संगीता सोनी ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी सराहनीय पहल है। तीनों नए कानूनों की धाराओं को प्रमुखता से समझाया गया है, जिससे आमजन के लिए कानूनों को समझना आसान हुआ है।

नगर के व्यापारी विकास अग्रवाल ने कहा कि प्रदर्शनी समाज को नए कानूनों की जानकारी और जागरूकता देने का उत्तम माध्यम है। डिजिटल साक्ष्यों और ई-समंस की व्यवस्था को उन्होंने सकारात्मक बदलाव बताया।

साधुराम विद्यामंदिर के उपप्राचार्य दीन दयाल तिवारी ने कहा कि प्रदर्शनी लोगों को कानूनों को करीब से जानने में मददगार है। विद्यालय के बच्चों को भ्रमण कराकर उन्हें नए कानूनों से अवगत कराया गया।

ऑटो चालक इमरान ने बताया कि प्रदर्शनी में नए कानूनों की धाराओं व प्रावधानों को विस्तार से समझा। वह इस जानकारी को अपने परिवार और अन्य ऑटो चालकों के साथ साझा करेंगे।

संयुक्त जिला कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 अभिनव दुबे ने कहा कि तीनों नए कानूनों, महिला सुरक्षा, पुलिस सहायता एप और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी अत्यंत उपयोगी है।

टैक्सी चालक अशोक जायसवाल ने बताया कि नए कानूनों के तहत दुर्घटना संबंधी धाराओं, वाहन संचालन में सावधानियों और पुलिस कार्यवाही की प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला।

व्यापारी दीपक गुप्ता ने कहा कि यह प्रदर्शनी उन लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है, जो कानून की जानकारी से दूर हैं। इससे व्यापारी वर्ग और जनता नवीन कानूनों के प्रति जागरूक हुई है।

समाजसेवी रामबिलास मित्तल ने कहा कि पहली बार जिले में लगे नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी को लेकर व्यापारियों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रदर्शनी से वे न्याय व्यवस्था में आए बदलावों को समझ रहे हैं और इसे उपयोगी पहल मान रहे हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS