Explore

Search

June 5, 2026 2:32 am

सेंदरी में समर्थन मूल्य धान खरीदी की शुरुआत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया शुभारंभ

बिलासपुर, 15 नवंबर 2025। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हो गया। बिलासपुर जिले में इस वर्ष की खरीदी की शुरुआत सेंदरी केंद्र से की गई, जहाँ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

शुभारंभ के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने ग्राम कछार के छोटे किसान रामकुमार साहू और अनंतराम साहू के धान की तौलाई कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर श्री साव ने दोनों किसानों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उनके धान की बोहनी कर केंद्र का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर आईएएस संजय अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किसानों ने समर्थन मूल्य खरीदी व्यवस्था को लेकर अपनी अपेक्षाएँ भी व्यक्त कीं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS