Explore

Search

September 17, 2026 12:33 am

सीएम साय कैबिनेट में अब 14 मंत्री, तीन मंत्रियों ने ली शपथ


बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट अब पूरी हो गई है। तीन विधायकों के शपथ लेते ही यह कोरम पूरा हो गया है। राजभवन में भव्य समारोह में राज्यपाल रामेन डेका ने तीनों विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। एक सामान्य,एक ओबीसी व एक अजा वर्ग के विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट में अब 14 मंत्री हो गए हैं। मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही हरियाणा तर्ज पर एक मंत्री की संख्या बढ़ाई गई है। यह पहली बार जब छत्तीसगढ़ में 14 मंत्री कामकाज करते दिखाई देंगे। अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव व आरंग के विधायक गुरु खुशवंत सिंह को राज्यपाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तीनों पहली बार के विधायक हैं।

सीएम साय ने अभी विभागों का बंटवारा नहीं किया है। माना जा रहा है कि जल्द ही तीनों मंत्रियों को विभाग भी सौंप दिए जाएंगे। विभागों के बंटवारे में अन्य मंत्रियों के विभाग में भी छोटी बहुत कटौती हो सकती है।

ओवरलोड चल रहे मंत्रियों को हल्का किया जा सकता है। मंत्रिमंडल के विस्तार में भाजपा ने जातियता के साथ ही क्षेत्रीयता का भी खास ख्याल रहा है। तीन नए मंत्रियों के बहाने खास वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। एक सामान्य,एक ओबीसी व एक एससी वर्ग के विधायक को कैबिनेट में जगह मिली है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS