Explore

Search

October 21, 2026 4:14 am

पीएम मोदी पहुंचे अहमदाबाद सिविल अस्पताल घायलो से मुलाक़ात कर स्वास्थ्य की ली जानकारी

अहमदाबाद,छत्तीसगढ़ ।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचे,इस दौरान वे डॉक्टरो एवं हादसे में बचे विश्वास कुमार एवं अन्य घायलो से मुलाक़ात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी हादसे वाली जगह भी पहुंचे जहाँ उन्होंने लोगों से मुलाकात कर हादसे की जानकारी ली ,गुजरात के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री पीएम के साथ मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर अधिकारियो की एक बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

इस हादसे में एक मात्र ज़िंदा बचे विश्वास कुमार ने बताया कि सब कुछ इतनी तेज़ी से हुआ कि कुछ पता ही नहीं चला कि वो कैसे बच गए उन्हें पता नहीं उन्हें लगा कि वो भी मरने वाले है लेकिन जब आँख खुली तो उन्हें लगा कि वो ज़िंदा हैं।

एयर इंडिया के विमान क्रैश होने की उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया गया है ।इस हादसे में 229 यात्री और 10 क्रू मेंबर्स 2 पायलट और 56 अन्य लोगों को मिलाकर अब 297 लोगों की मौत हो गई है ।

मृतको के परिवार के सैंपल लिए जा रहे हैं,डीएनए टेस्ट से मरने वालो की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा विमान हादसे में हम सभी दुखी है इस हादसे के लिए कोई शब्द नहीं है ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS