Explore

Search

November 1, 2025 2:12 am

पुलिस-नक्सली मुठभेड़: बीजापुर में 18 व कांकेर में चार नक्सली मार गिराए

जवानों ने किया भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के सरहदी इलाके में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर में 18 व कांकेर में चार नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है। सर्चिंग के दौरान जवानों व नक्लसियों के जमकर जमकर मुठभेड़ हुआ,इसमें एक जवान शहीद हो गया है। मुठभेड़ स्थल से जवानों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है।


बीजापुर और कांकेर के घने जंगलों के बीच आज सुबह से ही जवानों और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ चल रहा है। रुक-रुक कर गोलीबारी भी हो रही है। मुठभेड़ में जवानों को भारी सफलता मिली है। बीजापुर और कांकेर में जवानों ने 22 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। जवानों ने सभी 22 नक्सलियों के शव बरामद कर लिया है।

बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी में थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत माओवादी विरोधी अभियान पर संयुक्त टीम निकली थी ।अभियान के दौरान आज सुबह 07 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग जारी है। दुखद खबर ये कि मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया है।


कांकेर-नारायणपुर में सर्चिंग अभियान, चार नक्सली मार गिराए


कांकेर-नारायणपुर सरहदी क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी रवाना हुई थी। सर्चिंग के दौरान गुरुवार सुबह कांकेर-नारायणपुर सरहदी क्षेत्र मे डीआरजी/बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।


मुठभेड़ मे चार माओवादी को मार गिराया है। चारों नक्सलियों के शव व आटोमैटिक हथियार सहित अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है।

https://x.com/truth_finder04/status/1902660336966414492

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS