Explore

Search

September 9, 2026 12:12 pm

गो तस्करी के मामले में सात साल से फरार आरोपी मुंगेली से गिरफ्तार

बिलासपुर। पचपेड़ी पुलिस ने गो तस्करी के मामले में सात साल से फरार चल रहे इंदौर निवासी युवक को मुंगेली से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थाई वारंट जारी था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।


पचपेड़ी थाना प्रभारी श्रवण टंडन ने बताया कि एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने गो तस्करी के मामले में 2018 से फरार चल रहे राकेश जायसवाल (21) निवासी बाणगंगा, इंदौर (मध्यप्रदेश) की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि राकेश का मुंगेली में आना-जाना लगा रहता है। इस पर पुलिस ने मुखबिर तैनात किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मुंगेली में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
राकेश जायसवाल के खिलाफ गो तस्करी के मामले में न्यायालय से स्थाई वारंट जारी था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले सात सालों से जगह बदल-बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से गो तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले की आगे जांच जारी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS