Explore

Search

June 4, 2026 9:56 pm

पंडित श्यामा चरण शुक्ल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) द्वारा कांग्रेस भवन में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामा चरण शुक्ल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि पंडित श्यामा चरण शुक्ल सहज, सरल और सिद्धांतवादी नेता थे। उनकी सोच थी कि यदि किसान समृद्ध होगा, तो प्रदेश भी समृद्ध होगा, जिससे एक साधन-संपन्न और खुशहाल समाज का निर्माण संभव होगा। उन्होंने पूरे मध्यप्रदेश में बड़े-बड़े बांध और नहरों का निर्माण कराया, जिसका लाभ आज छत्तीसगढ़ को भी मिल रहा है। उन्होंने पंडित शुक्ल को एक दूरदर्शी राजनेता बताया।

कार्यक्रम के संयोजक ज़फ़र अली और हरीश तिवारी ने कहा कि पंडित श्यामा चरण शुक्ल को राजनीति विरासत में मिली थी। उनके पिता, पंडित रविशंकर शुक्ल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और नवगठित मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे। श्यामा चरण शुक्ल ने बचपन से ही आजादी की लड़ाई को नजदीक से देखा और समझा, जिसका उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे 1957 में पहली बार विधायक चुने गए और सेठी जी के स्थान पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वे तीन बार मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहे और लोकसभा सांसद भी बने। 14 फरवरी 2007 को उनका निधन हो गया।

गौरतलब है कि पंडित श्यामा चरण शुक्ल की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर सैय्यद ज़फ़र अली, हरीश तिवारी, विनोद साहू, त्रिभुवन कश्यप, माधव ओत्तालवार, सत्येंद्र तिवारी, सुभाष ठाकुर, स्वर्णा शुक्ला, राजेश शर्मा, मनोज शर्मा, चंद्रहास शर्मा, घनश्याम कश्यप, मोहम्मद अयूब, गौरव एरी, राजीव साहू समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS