Explore

Search

October 17, 2026 10:40 pm

18 अक्टूबर को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मां महामाया के करेंगे दर्शन; जयरामनगर में जगराता में होंगे शामिल

“रतनपुर में कांग्रेस पदाधिकारी करेंगे अगवानी, बिल्हा में कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात”

CBN36 बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 अक्टूबर को बिलासपुर संभाग के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे कवर्धा जिले के नेवारीगुड़ा स्थित 51 शक्तिपीठ महामाया के दर्शन करने के बाद रतनपुर पहुंचकर शक्तिपीठ मां महामाया के दर्शन करेंगे। इसके पश्चात वे मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के जयरामनगर-खैरा में आयोजित जगराता कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके प्रवास को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अभय नारायण राय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भूपेश बघेल दोपहर 12 बजे भिलाई निवास से प्रस्थान कर कवर्धा जिले के नेवारीगुड़ा पहुंचेंगे, जहां 51 शक्तिपीठ महामाया के दर्शन करेंगे। दोपहर 3 बजे वे नेवारीगुड़ा से रतनपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 5 बजे शक्तिपीठ मां महामाया के दर्शन करेंगे।

रतनपुर में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री की अगवानी करेंगे। मां महामाया के दर्शन के बाद शाम 6:30 बजे वे रतनपुर से मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के जयरामनगर-खैरा के लिए रवाना होंगे। यहां विधायक दिलीप लहरिया के साथ जगराता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रात्रि 8 बजे जयरामनगर से प्रस्थान कर भूपेश बघेल बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के निवास पहुंचेंगे। यहां वे परिवारजनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे भिलाई स्थित अपने निवास के लिए रवाना होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री के इस प्रवास के दौरान धार्मिक स्थलों पर दर्शन, जगराता कार्यक्रम में सहभागिता और कांग्रेसजनों से मुलाकात प्रमुख कार्यक्रम रहेंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS