बिलासपुर। सात वर्षीय हरमन सलूजा ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुति के दम पर एवरग्रीन लेडी पत्रिका की ओर से आयोजित ‘मिस, मिसेज एवं किड्स टैलेंट प्रतियोगिता’ में ‘किड्स छत्तीसगढ़’ का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें हरमन ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
राजेंद्र नगर निवासी आशीष सलूजा और चेतना सलूजा की पुत्री हरमन ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में कक्षा दूसरी की छात्रा हैं। कम उम्र में ही उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाई है। इससे पहले कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उनकी सांस्कृतिक प्रस्तुति को भी काफी सराहना मिली थी। हाल ही में राजनांदगांव में आयोजित एक अन्य प्रतियोगिता में भी वह विजेता रह चुकी हैं।
हरमन की इस सफलता का श्रेय उनके माता-पिता ने नियमित मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन को दिया। उनकी उपलब्धि पर परिवार, विद्यालय और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं, युवाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना, उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास करना है। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. शीला शर्मा, डॉ. सुनील दत्त मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, अखिलेश पटेल, कौशल महानंद, शानवी शर्मा, डॉ. ज्योति सक्सेना, मंजूषा सिंह, मधु शर्मा और प्रणिता पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रधान संपादक


