Explore

Search

April 21, 2026 8:51 pm

कर्तव्य में लापरवाही पर एसपी की कार्रवाई, अकलतरा के प्रधान आरक्षक निलंबित

“एसपी आईपीएस विजय पांडेय ने स्पष्ट किया कि विभाग में अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं ऐसे मामलों में होगी सख्त कार्रवाई”

जांजगीर-चांपा। कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार थाना अकलतरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय सिंह कंवर द्वारा रोजनामचा लेखन का कार्य समय पर नहीं किया जा रहा था। साथ ही ड्यूटी के दौरान उनके द्वारा शराब सेवन किए जाने की भी पुष्टि हुई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने इसे कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए प्रधान आरक्षक अजय सिंह कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS