Explore

Search

March 7, 2026 3:26 pm

वर्धा के न्यायमूर्ति सी.एल. थुल लंदन में आयोजित ‘डॉ. बी.आर. आंबेडकर इंटरनेशनल अवार्ड 2026’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित

वर्धा।महाराष्ट्र अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग तथा महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति सी.एल. थुल को लंदन में आयोजित होने वाले World Leader Dr. B. R. Ambedkar International Award 2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम 8 से 10 मई 2026 तक London स्थित SOSS University London में आयोजित होगा।

आयोजन के पहले दिन 8 मई को अंतरराष्ट्रीय अकादमिक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समता, न्याय, सुशासन, मानवाधिकार, शांति और नवाचार जैसे विषयों पर विभिन्न देशों के विद्वान अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। 9 मई को अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय संगोष्ठी आयोजित होगी, जिसमें उद्यमी, कॉर्पोरेट प्रतिनिधि, नवाचारी तथा वैश्विक स्तर के व्यवसायिक नेता भाग लेंगे।

कार्यक्रम के अंतिम दिन 10 मई को B. R. Ambedkar सम्मान समारोह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

इस संबंध में World Leader Techmedia Pvt. Ltd. के निदेशक Shirish Ramteke ने बताया कि न्यायमूर्ति सी.एल. थुल को इस महत्वपूर्ण वैश्विक समारोह में आमंत्रित किए जाने से कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को मानवाधिकार, सामाजिक न्याय और समानता के क्षेत्र में उनके कार्यों की जानकारी मिलेगी तथा प्रतिभागियों को उनके व्यापक अनुभव का लाभ भी प्राप्त होगा।

न्यायमूर्ति थुल को United Institute of Professional Management, वाशिंगटन डीसी द्वारा मैनेजमेंट एंड लीडरशिप में मानद डॉक्टरेट उपाधि से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में कानून, मानवाधिकार और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर अनेक व्याख्यान दिए हैं।लंदन से प्राप्त इस आमंत्रण से वर्धा जिले के नागरिकों में गर्व की भावना देखी जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS