Explore

Search

February 27, 2026 2:48 am

मुख्यमंत्री जनदर्शन में दिव्यांगजनों को मिली राहत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल प्रदान की गईं।

जनदर्शन के दौरान रायपुर के शंकर नगर निवासी 45 वर्षीय श्रीमती बिंदु बीरे, जो पैरों से चलने में असमर्थ हैं, ने आर्थिक कमजोरी के कारण ट्राइसाइकिल न खरीद पाने की समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उनकी बात सुनते ही मुख्यमंत्री साय ने तत्काल बैटरी चालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ट्राइसाइकिल मिलने पर श्रीमती बिंदु बीरे ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें आवागमन में कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की।

जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने यह संदेश दिया कि शासन दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS