Explore

Search

April 20, 2026 4:52 am

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रतनपुर में भव्य स्वागत

जनता में उत्साह, रतनपुर में उमड़ा जनसमूह मुख्यमंत्री साय के स्वागत में गूंजे जयघोष

मुख्यमंत्री ने किया रतनपुर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल और 1 करोड़ रुपये की लागत से कलचुरी सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा

बिलासपुर ।रतनपुर हेलीपैड पर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आत्मीय स्वागत किया गया। उनके साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे।

हेलीपैड पर स्वागत के दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, तथा संभागायुक्त सुनील जैन सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने रतनपुर वासियों को बड़ी सौगात देते हुए रतनपुर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल और 1 करोड़ रुपये की लागत से कलचुरी सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।

रतनपुर आगमन के दौरान मुख्यमंत्री ने माँ महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे बालोद के लिए रवाना हो गए।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS